तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

गुरुवार, 12 अक्तूबर 2017

ग़ज़ल - पूछते लोग माज़रा क्या है

2122 1212 22
उस से मिलकर तुझे हुआ क्या है ।
पूछते   लोग   माजरा   क्या  है ।।

सच  बताने  पे  आप  क्यूँ   रोये ।
आइने  से  हुई   ख़ता   क्या  है ।।

है तबस्सुम का राज क्या उनके ।
आंख  में गौर  से  पढा  क्या  है ।।

अश्क़   हैं  बेहिसाब  हिस्से  में ।
ज़श्न  के  वास्ते   बचा   क्या  है ।।

इस  तरह  रोकिये  नहीं  मुझको ।
पूछिये  मत   मेरा  पता  क्या है ।।

आप  मतलब  की  बात  करते हैं ।
आपके  साथ   फायदा  क्या  है ।।

छोड़िये  बात  आप  भी  उसकी ।
उसकी बातों में अब रखा क्या है ।।

गर्म चर्चा  है  दिल  है  जलाने की ।
देखिए  फिर  धुँआ  उठा क्या है ।।

जी  रहा   हूँ   तमाम   गर्दिश  में ।
अब  सिवा  इसके  रास्ता क्या है ।।

चाँद   निकलेगा   उस   दरीचे  से ।
आसमाँ  को  तू  देखता  क्या है ।।

           नवीन मणि त्रिपाठी
        मौलिक अप्रकाशित 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें