तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

रविवार, 3 जुलाई 2016

तौबा तौबा

चेहरे  पर   है  रंग   गुलाबी   तौबा   तौबा ।
मतवाली  की  चाल  शराबी  तौबा  तौबा ।। 

कातिल शम्मा रोशन जलवा उम्र की हस्ती।  
नयी  अदा  में   बात  नबाबी  तौबा  तौबा ।।

बयां नजर से  हुस्न चाँद  का आधा आधा ।
हुई  हया  से  आँख  हिजाबी  तौबा  तौबा ।।

दिलों पे खंजर चला चला कर लूटी बस्ती ।
अब मस्जिद  में  पढ़े  तराबी  तौबा तौबा ।।

इश्क  कहाँ  उसके  दर  पे  खैरात बटा है ।
निकली  वह मशहूर हिसाबी तौबा तौबा ।।

खुले  दरीचों   से   लेना  अंगड़ाई     तेरा ।
यह  कैसा  दस्तूर  रूआबी  तौबा  तौबा ।।

रिन्द  यहां  हैं  मैखाने  में  शोर  बहुत  है ।
बदनामी  में  बहुत  खराबी  तौबा  तौबा ।।

चर्चा ए काबिल  है  उसकी  नयी  कहानी ।
हूर   हो  गयी  नूर   शबाबी  तौबा  तौबा ।।

लेकर  वह  तालीम  इश्क में फेल हुआ  है ।
शायद उसकी अक्ल किताबी तौबा तौबा ।।

            नवीन मणि त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें